फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three girls hit by car, one died

तीन लड़कियों को मारी गाड़ी ने टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three girls hit by car, one died
बहल। कस्बे के राजगढ़ रोड पर स्थित रविदास मंदिर में प्रसाद लेकर आ रहीं तीन लड़कियों को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों लड़कियां जमीन पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों लड़कियों को भिवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एक लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संत रविदास जयंती पर कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित रविदास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रसाद लेने के बाद पूर्वा (10), ईशा (7) व विशाखा (13) पैदल ही मंदिर से बहल की तरफ आ रही थीं। वे मंदिर से कुछ ही दूरी पर पहुंचीं थी कि बहल साइड से आ रही एक कार के चालक ने तीनों लड़कियों को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों लड़कियां जमीन पर जा गिरीं और घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों घायल लड़कियों को पहले बहल व बाद में भिवानी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान पूर्वा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में घायल विशाखा भिवानी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पूर्वा व विशाखा सगी बहनें है और इनका पिता प्रेम कुमार बहल में ही लैब टैक्निीशियन है। दूसरी घायल लड़की ईशा की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। ईशा के पिता श्रीकांत बहल में ही टीवी मेकेनिक है। पुलिस थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि घटना में एक लड़की की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed