{"_id":"65e60fcee813cc85aa0768bc","slug":"three-fake-police-employees-looted-rs-12-lakh-from-two-people-bhiwani-news-c-21-hsr1027-334545-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन फर्जी पुलिस कर्मचारियों ने दो लोगों से 12 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन फर्जी पुलिस कर्मचारियों ने दो लोगों से 12 लाख लूटे
Mon, 04 Mar 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब के गांव घघा निवासी एक हलवाई और उसके साथी को खानक से क्रशर और पत्थर दिलाने का झांसा देकर एक शख्स व फिर तीन फर्जी पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात तोशाम-रतेरा मार्ग पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर आठ फरवरी की हुई वारदात की रिपोर्ट तोशाम पुलिस ने सोमवार को दर्ज किया है।
तोशाम पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला के गांव घघा निवासी जितेंद्रपाल उर्फ बिट्टू ने बताया कि उसकी गांव के बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान है। उसकी दुकान पर उसका रिश्तेदार बादशाहपुर जिला पटियाला निवासी पवन कुमार भी आता है। उसका सीमेंट क्रशर का काम है। पांच फरवरी को अपनी दुकान पर बैठा था कि इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जो पहले भी चाय पीने उसकी दुकान पर आता-जाता रहा है। उसने खाटू श्याम की दुकान में तस्वीर लगी देखकर कहा कि वह भी खाटूश्याम भक्त है। इस तरह उसे उसकी बातचीत शुरू हुई और उसने अपना नाम चौधरी बताया। उसके रिश्तेदार पवन को पत्थर क्रशर लेना था।
आरोपी ने उसे कहा कि तोशाम के पास उसका फार्म हाउस है और खानक में उसकी क्रशर वालों से अच्छी जान पहचान है। खानक से वह पत्थर व क्रशर दिला देगा। आठ फरवरी को पवन और उसे खाटू श्याम जाना था, इसलिए चौधरी से बात की। उसने कहा कि आप पैसे ले आना, पत्थर व क्रशर दिला देगा। पवन 12 लाख रुपये का इंतजाम कर अपने चाचा की गाड़ी लेकर तोशाम के लिए निकल पड़ा। उन्हें तोशाम रोड पर हांसी से थोड़ा निकलते ही चौधरी सड़क पर मिला। गाड़ी में बैठकर पहले तो वे तोशाम के पास एक ढाबा पर रुके। वहां उसने पैसे के बारे में उनसे पूछा फिर फार्म हाउस पर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी दौरान तोशाम से रतेरा रोड पर चौधरी कार से नीचे उतरा और फिर फोन पर माल दिखाने के लिए बातें करने लगा। शाम सवा पांच बजे इसी दौरान दो गाड़ी वहां आकर रुकी। एक गाड़ी में पुलिस की बत्ती लगी थी। इसमें तीन पुलिस कर्मचारी नीचे उतरे और उसके पास रखे 12 लाख रुपये ले लिए। पवन को डराते हुए कहा कि नकली नोट रखने का झूठा केस बना देंगे और यहां से भाग जाओ। इसके बाद पुलिस कर्मचारी और चौधरी अलग-अलग गाड़ियों में वहां से चले गए। उसे बाद में पता चला कि फर्जी पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर आरोपी चौधरी ने उनके साथ लूट की है। इसकी शिकायत तोशाम पुलिस थाना में दी। संवाद