फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three and a half thousand vehicles stopped in Khanak due to the strike of security employees

Bhiwani News: सिक्योरिटी कर्मचारियों की हड़ताल से खानक में थमी साढ़े तीन हजार गाड़ी

Wed, 26 Apr 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three and a half thousand vehicles stopped in Khanak due to the strike of security employees
खानक पहाड़ी में हड़ताल के दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करते कंपनी के अधिकारी।
भिवानी। खानक पहाड़ में सिक्योरिटी कर्मचारियों की हड़ताल ने बुधवार को साढ़े तीन हजार गाड़ियों को थाम दिया। दरअसल हड़ताल की वजह से पहाड़ से पत्थर की एक गाड़ी भी नहीं निकली। इसकी वजह से करीब 200 क्रशरों पर भी पत्थर आपूर्ति नहीं हो पाई। वहीं सरकार को भी लाखों के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा, जबकि हजारों मजदूर भी काम बंद रहने से परेशान रहे। मंगलवार को पहाड़ पर छुट्टी की वजह से काम बंद रहा, जिसकी वजह से पत्थर ढुलाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

खानक पहाड़ में खनन कार्य करने वाली एचएसआईआईडीसी कंपनी ने पहाड़ में सिक्योरिटी का ठेका प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी को दिया हुआ है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। इसी से आक्रोशित सिक्योरिटी कर्मचारियों ने बुधवार को काम पर आते ही हड़ताल का एलान कर दिया। हालांकि सिक्योरिटी कर्मचारियों को कंपनी के अधिकारियों ने समझाकर काम पर वापस लाने की कोशिश की, इस जद्दोजहद में बुधवार को खानक पहाड़ से पत्थर की एक भी गाड़ी नहीं निकली।
विज्ञापन

बता दें कि खानक पहाड़ से आसपास के इलाके में करीब 200 क्रशरों का संचालन हो रहा है। रोजाना ही पहाड़ से 50 से 60 हजार टन पथर क्रशरों पर आपूर्ति होता है। इस कार्य में इलाके के करीब साढ़े तीन से चार हजार गाड़ियों को काम पर लगाया जाता है। ढुलाई में लगी ये गाड़ियां पहाड़ से पत्थर लेकर बाहर आती है तो नाकों पर तैनात सिक्योरिटी कर्मचारियों से टोकन मिलता है। लेकिन सिक्योरिटी कर्मचारियों के काम पर नहीं करने की वजह से किसी भी गाड़ी को अंदर प्रवेश नहीं मिला और न ही पत्थर का कोई टोकन ले पाया। करीब साढ़े तीन हजार गाड़ी थमी रही। वहीं क्रशरों पर पत्थर की आपूर्ति नहीं होने से क्रशर मालिकों की परेशानी भी बढ़ गई। उन्हें माल की आपूर्ति के लिए भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। पहाड़ पर पत्थर ढुलाई बंद रहने से सरकार को भी लाखों रुपयों का राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि सिक्योरिटी कर्मचारियों की हड़ताल एक दिन रहेगी या वीरवार को भी काम पर नहीं लौटेंगे, अभी इस संंबंध में कोई निश्चित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन क्षेत्र में सिक्योरिटी का कार्य प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी को सौंपा हुआ है। बुधवार को कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे पास अतिरिक्त चार्ज है। मैं आज छुट्टी पर हूं।

-अनिल सिंघल, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी कंपनी।

बुधवार को सिक्योरिटी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पहाड़ से पत्थर ढुलाई का काम बंद रहा। पहाड़ से रोजाना ही करीब साढ़े तीन से चार हजार गाड़ियों से 50 से 60 हजार टन पत्थर की क्रशरों पर आपूर्ति होता है। लेकिन ये काम बंद रहा। इससे क्रशर मालिकों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा। वहीं पत्थर ढुलाई गाड़ी चालकों को भी काफी परेशानी हुई है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का मसला सुलझा पत्थर ढुलाई का काम शुरू कराया जाए, ताकि क्रशरों पर पत्थर की आपूर्ति हो सके।
-अनिल जैन, क्रशर मालिक, खानक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed