फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused women, who took advantage of crowd in trains and committed gang-related theft, arrested

Bhiwani News: ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर गिरोहबंदी से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली तीन आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused women, who took advantage of crowd in trains and committed gang-related theft, arrested
पकड़ी गई महिला आरोपियों के साथ पुलिस।
भिवानी। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों के अंदर भीड़ का फायदा उठाकर गिरोहबंदी से गहने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी गहने चोरी की वारदात में केस दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में 13 फरवरी को झाड़ली स्टेशन पर गहने चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला महेंद्रगढ़ के भादौर और दूसरी फरीदाबाद के नांगला मोटूका और तीसरी रुद्र भरतपुर राजस्थान की है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमारी ने बताया कि जीआरपी ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें महेंद्रगढ़ के भदौर निवासी नंदीनी, नागला मोलुका फरीदाबाद की रहने वाली संता व रुध इकरन भरतपुर राजस्थान निवासी टीना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी के धमाना गांव निवासी महावीर ने जीआरपी को शिकायत दी थी कि छह फरवरी को भिवानी से रेवाड़ी की तरफ जाने वाली ट्रेन में उसके गहने चोरी हो गए। इस संबंध में जीआरपी ने चोरी का केस दर्ज किया था। जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिलाओं पर 13 फरवरी को झाड़ली स्टेशन पर भी गहने चोरी की वारदात में शामिल होने का अंदेशा है। वहीं, इनके खिलाफ दो से अधिक अन्य वारदात भी सामने आई हैं। ये महिलाएं गिरोह बनाकर चोरी करती थी। फिलहाल इनसे चोरी किए गए गहने बरामद किए गए हैं।
स्टेशनों व ट्रेनों में सफर के दौरान कीमती सामान कर रखें ध्यान : नरेश कुमारी
जीआरपी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमारी ने बताया कि स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर सफर के दौरान कीमती गहनों और सामान का यात्रियों को खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed