फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused arrested for firing at Jeetu Wala Johar

Bhiwani News: जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for firing at Jeetu Wala Johar
भिवानी। सीआइए द्वितीय ने जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल व वीरपाल निवासी बृजवासी कॉलोनी व नितिन निवासी ब्रह्मा कॉलोनी के रूप में हुई है। दरअसल, 11 अप्रैल को सुबह के समय विनोद उर्फ बिन्नू निवासी जीतू वाला जोहड़ अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की तरफ जा रहे था।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने विनोद व उसके साथियों पर हमला कर दिया था। इसमें दूसरे पक्ष ने विनोद व उसके साथी प्रशांत पर गोली चलाई थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने अभियोग में तीन आरोपियों को बापोड़ा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी साहिल ने ही विनोद व उसके साथी पर गोली चलाई थी। आरोपी साहिल ट्रक ड्राइवर है। उस पर पहले एक आर्म्स एक्ट व एक लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी वीरपाल मेहनत मजदूरी का काम करता है। इस पर लड़ाई-झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा आरोपी नितिन भी ड्राइवर का काम करता है। इसके ऊपर एक लड़ाई झगड़ा व एक एनडीपीएस का अभियोग दर्ज है। आरोपी नितिन वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल व कारतूस 25 हजार रुपये में ओडिशा से खरीद कर लाया था। दोनों ही गुटों में पुरानी रंजिश व आपस में लड़ाई-झगड़े के अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed