फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Threatened on phone to former president of Agarwal Sabha and businessman Vijay Bansal Tany

Bhiwani News: अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष और व्यापारी विजय बंसल टैनी को दी फोन पर धमकी

Sat, 15 Feb 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Threatened on phone to former president of Agarwal Sabha and businessman Vijay Bansal Tany
व्यापारी विजय बंसल टैनी।
भिवानी। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष और आटा मिल संचालक विजय बंसल टैनी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस इस संबंध में तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय बंसल टैनी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। आरोपी ने उससे जबरन दो लाख रुपये की डिमांड की है। उसने पुलिस को धमकी भरी ऑडियो क्लिप भी सौंप दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी कभी मिल पर आकर तो कभी उसे दूसरी जगहों से लगातार धमकियां दे रहा है। हथियार से उड़ा देने की भी धमकी दी गई है।
विजय बंसल ने बताया कि दो व्यापारियों के बीच किसी दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें न्यायालय से भी स्टे ऑर्डर आ चुके हैंं। इसके बाद निर्माण काम बीच में रुक गया है। इस मामले में एक पक्ष की तरफ से भी उस पर समझौता का दबाव बनाया गया था। लेकिन उसने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच उसके साथ लगातार फोन पर धमकी देने का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परेशान होकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के पास विजय बंसल टैनी की तरफ से एक शिकायत आई है। इसके बाद पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामला काफी संवेदनशील है। इसलिए पुलिस इस पूरे मामले की जांच के बाद ही ज्यादा बता पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
-सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article