फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Threatened by blocking the path of investigating officer going for investigation, case registered

Bhiwani News: तफ्तीश के लिए जा रहे जांच अधिकारी का रास्ता रोककर दी धमकी, केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Threatened by blocking the path of investigating officer going for investigation, case registered
भिवानी। सदर पुलिस थाना के एक जांच अधिकारी का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि वह सदर पुलिस थाना भिवानी में जांच अधिकारी है। शनिवार को एक मुकदमा की तफ्तीश के लिए अपनी गाड़ी से गांव कितलाना के लिए जा रहा था। उसके फोन पर विकास उर्फ गोगा की व्हाट्सअप कॉल आई थी। विकास का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित मामले में केस दर्ज किया था। जिसकी जांच भी उसके पास ही है। उसने उसकी व्हाट्सअप कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। वह अपनी गाड़ी को ऑटो मार्केट में एक मैकेनिक के पास ठीक कराने लगा तो आरोपी वहां भी आ गया और उसे बाहर निकलने और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके पास रिवाॅल्वर का अंदेशा है। वहीं डायल 112 की टीम को सूचना दी। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने विकास के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed