फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thousands of people in Dhani Laxman bid a tearful farewell to teacher Manisha

Bhiwani News: ढाणी लक्ष्मण में हजारों लोगों ने नम आंखों से शिक्षिका मनीषा को अंतिम विदाई दी

Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people in Dhani Laxman bid a tearful farewell to teacher Manisha
​भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के  अंतिम संस्कार पर मौजूद परिजन व अन्य। 
भिवानी। गांव ढाणी लक्ष्मण गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्मशान घाट में वीरवार सुबह करीब आठ बजे हजारों लोगों ने गमगीन माहौल में नम आंखों से शिक्षिका मनीषा को अंतिम विदाई दी गई। छोटे भाई नितेश ने मनीषा को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने मनीषा बेटी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। वहीं, रोहतक रेंज की आईजी राजश्री सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, इस बीच शिक्षिका के पिता संजय की अचानक सेहत बिगड़ गई। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली एम्स में मनीषा के शव का तीसरी बार पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद रात में ही एम्स से शिक्षिका के शव को सीधे लाकर जिला नागरिक अस्पताल के डीप फ्रीजर में रखा गया। ढाणी लक्ष्मण में वीरवार सुबह से ही बिटिया मनीषा को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इस घटना से हर लोग स्तब्ध थे। अस्पताल से वीरवार सुबह ही मनीषा का शव गांव के श्मशान घाट तक ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने विधि विधान से अंतिम क्रिया संपन्न कराई। बिटिया मनीषा को मुखाग्नि देते ही परिवार के लोग फफक पड़े। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, सुरेश कौथ सहित कई किसान नेता व जनसंगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनभावना को देखते सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया: एसडीएम
लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में शुरूआत में जांच एजेंसियों को कोई दिशा नहीं मिल रही थी। धीरे-धीरे जब क्लू मिले तो पुलिस के प्रयास से कई बिंदु सामने आए। अब इस मामले की सीबीआई जांच होगी। उन्होंने कहा कि अब तक जो जांच हुई है, उनमें सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया था। फिर भी जो बिंदु छूट गए थे, उन्हें अब सीबीआई जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच से लोग संतुष्ट: गुरनाम सिंह चढूनी
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह बड़ी दुखदायी घटना रही। अब तक की पुलिस व हॉस्पिटल की कार्रवाई पर जनता को शक था। अब सीबीआई जांच व एम्स में पोस्टमार्टम किए जाने से लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के ऊपर दर्ज केस को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed