फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thousands of fish died in Mirdwana Johad

धूप खिलते ही ठंड से मिले राहत, कीचड़ बना आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died in Mirdwana Johad
03 फोटो बारिश के बाद टूटी सड़क पर जमा पानी से होकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले तीन-चार दिन से लगातार पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से रविवार को राहत मिली। रविवार दोपहर को धूप निकलने के कारण दिन गर्म रहा और लोग अपने घरों के बाहर धूप सेंकते नजर आए। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की थी। दो दिन से बारिश होने के कारण जिलावासी ठंड के कारण ठिठुरने को मजबूर हो गए थे। मगर रविवार को छुट्टी का दिन था और धूप खिलने पर लोगों ने काफी राहत महसूस की। कुछ लोगों ने अपने घरों की बालकनियों में और छत पर तो कुछ ने पार्कों में धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

सोमवार को भी बारिश की चेतावनी -
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। अगर बारिश ज्यादा तेज होती है तो फसलों को भी नुकसान की संभावना हो सकती है। हल्की बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। इससे फसलों की बढ़वार तेज हो गई है और बढ़िया पैदावार होने की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ बना लोगों के लिए आफत -
दो दिन हुई हल्की बारिश के कारण शहर के ज्यादातर हिस्सों में कीचड़ की स्थिति है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।

सांस लेने लायक हो गई जिले की हवा -
दो दिन बारिश होने के बाद शहर की हवा भी साफ हो गई है। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया। 200 से ज्यादा एक्यूआई होने पर यह सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। वहीं, 100 तक यह बहुत बढ़िया होता है। 100 से 200 के बीच को सामान्य श्रेणी का माना जाता है। बारिश से पहले एक्यूआई 400 से ज्यादा पहुंच गया था। इससे सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब एक्यूआई सामान्य होने से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed