{"_id":"663bda15ae58b8549505be3c","slug":"those-coming-to-the-hospital-yearning-for-wate-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117158-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीने के पानी को तरस रहे अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीने के पानी को तरस रहे अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदार
Thu, 09 May 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए तरस रहे अस्पताल में आने वाले
भिवानी। गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी की तपिश से लोग परेशान हो रहे हैं। आए दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराने आए लोग को पानी पीने के लिए तरसना पड़ा है। अस्पताल में पूरा दिन वाटर कूलर में पानी नहीं था।
अस्पताल में पानी की समस्या बहुत समय से बनी हुई है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। हमारे संवाददाता ने लाइव कवरेज के दौरान पाया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग के सामने वाटर कूलर लगा हुआ है। जहां पर एक बुजुर्ग अपने पोते को पानी पिला रहा है। जब वह वाटर कूलर की टोंटी को पानी पीने के लिए दबाता है तो उसमें से पानी नहीं आता है। उसके बाद बुजुर्ग ने पानी की बोतल खरीद कर अपने पोते की प्यास बुझाई। वहीं दूसरे वाटर कूलर पर यहीं हाल रहा। जो अस्पताल की लैब में लगा हुआ। वहां पर एक छोटी बच्ची पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास लगे फिल्टर की टोंटी को जैसे ही दबाती है पानी नहीं आता। जिस पर बच्ची अपने पिता से कहती है पानी नहीं आ रहा है पापा। उसके बाद उन्होंने भी पानी की बोतल खरीदकर पानी पीया। अस्पताल के वाटर कूलरों में ठंडा पानी नहीं आ रहा है।