फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested for duping Rs 3.27 crore in the name of online investment

Bhiwani News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 3.27 करोड़ की ठगी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for duping Rs 3.27 crore in the name of online investment
भिवानी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 3.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी अर्पण को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्पण उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव बिलग्राम का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता सुमित निवासी सिवानी ने पुलिस को बताया था कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने उसे एक वेबसाइट https:/m.coinex-vip.com का लिंक भेजा। लिंक खोलकर जब सुमित ने वेबसाइट पर आईडी बनाई तो आरोपियों ने 17 सितंबर से 24 अक्तूबर के बीच 19 ट्रांजेक्शन कराकर कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपये ऑनलाइन निवेश के नाम पर डलवा लिए। बाद में जब उसने अपने रुपये निकालने चाहे तो उसकी राशि वापस नहीं निकली। मंगलवार को जांच अधिकारी रफीक ने मामले में तीसरे आरोपी अर्पण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को 10,000 रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed