फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves decamp with cash, jewellery worth thousands of rupees at three places

तीन जगहों पर चोरों ने किया हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves decamp with cash, jewellery worth thousands of rupees at three places
भिवानी। तीन अलग-अलग वारदातों में चोर नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की पहली वारदात गांव चांग की है, जहां बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। जबकि दूसरी चोरी की वारदात गांव प्रेमनगर की है, जहां खेतों में बने मकान के पिछले हिस्से की खिड़की उखाड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी की तीसरी वारदात कोंट रोड डॉग फार्म के समीप एक बंद मकान की हैं, जहां से भी नकदी व आभूषणों पर चोर हाथ साफ कर गए। तीनों ही चोरी की वारदातों पर सदर पुलिस ने मौका मुआयना किया वहीं इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी महेंद्र ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी के साथ किसी काम से सात दिन के लिए कैथल में गया था। गत 14 सितंबर की रात को उसके घर में चोर घुस गए। सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर उसे बताया कि उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर से चांदी की पॉजेब, एक सोने की तबिजी, चांदी की चुटकी और पांच सौ रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव प्रेमनगर निवासी मजे सिंह ने सदर पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसका घर खेतों की तरफ बना हुआ है। 15 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे उसके घर में खेतों की तरफ पिछले हिस्से के जंगला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने उसके घर से 16 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी पॉजेब चोरी कर ली। चोरी की इस वारदात की जानकारी अगली सुबह लगी तो मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में मजे सिंह की शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस दोनों ही चोरियों की वारदात की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी में सो गया था परिवार, बंद मकान में हुई चोरी
कोंट रोड डॉग फार्म के पास एक बंद मकान में चोरी हो गई। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसने बैंक कॉलोनी में पशुओं की डेयरी की हुई है। गत 15 सितंबर को उसका परिवार डेयरी के अंदर सो रहा था। सुबह पांच बजे उठकर घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने के नाक की लांग, एक गैस सिलिंडर व 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed