{"_id":"68deb8e2b8dcc0ebd90d5495","slug":"theres-a-scramble-for-fertilizer-in-the-district-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140626-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में खाद के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में खाद के लिए मची मारामारी
Thu, 02 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंची डीएपी खाद। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। रबी सीजन की बिजाई के साथ ही किसानों के लिए खाद को लेकर फिर से मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच वीरवार को 1420 मीट्रिक टन डीएसपी की नई खेप भी पहुंच गई है। भिवानी में खाद का नया रैक पहुंचने के बाद इसे गाड़ियों में ढुलाई कराकर कृषि अधिकारी बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे हैं, ताकि किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद मिल सके।
जिले में अब तक 18900 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति हो चुकी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में खाद बिक्री केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुट रही है। कई जगह तो खाद को लेकर किसानों के बीच मारामारी का माहौल भी बना है। कृषि अधिकारियों का दावा है कि जिले में तीन हजार मीट्रिक टन खाद का भंडारण मौजूद है।
कृषि उपनिदेशक डॉक्टर विनोद फौगाट ने बताया कि इस समय किसान रबी सीजन की फसल बिजाई में लगे हैं। किसानों को पर्याप्त खाद मिले इसके लिए बिक्री केंद्रों तक खाद की आपूर्ति कराई जा रही है। सीजन के दौरान करीब 25 हजार मीट्रिक टन खाद की जरूरत होती है। बारिश की वजह से रबी सीजन में बिजाई का दायरा बढ़ेगा और समय से पहले भी फसल बिजाई शुरू हो गई है। रबी सीजन की सरसों और गेहूं की बिजाई में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त खाद का भंडारण मौजूद है।