फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be provision of drinking water and electricity in the huts of every village: Kiran Chaudhary

प्रत्येक गांव की ढाणियों में होगी पेयजल और बिजली की व्यवस्था : किरण चौधरी

Tue, 25 Feb 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
There will be provision of drinking water and electricity in the huts of every village: Kiran Chaudhary
तोशाम हल्के के गांवों का दौरा कर लोगों की ​शिकायते सुनती राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। 
तोशाम। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। प्रत्येक गांव की ढाणियों में पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था की जाएगी। गांव में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मंगलवार को देवावास, जैणावास, भेरा, सिढाण,मिरान और ढाणी मिरान गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। किरण चौधरी ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जैनावास से ईशरवाल तथा ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भेरा से खेड़ा ढाणी दयाचंद तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान किरण चौधरी ने प्रत्येक गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आधारभूत सुविधाओं के लिए लाखों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव की गलियों को पक्का करने, नालियों का निर्माण करवाने, अंबेडकर भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाने, मकान बनवाने, नहरों की रीमॉडलिंग करवाने, ग्रामीण विकास के लिए ग्रांट देने, संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण करवाने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल और किसान की खेत में सिंचाई के लिए सभी नहरों में टेल तक पूरा पानी पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान किरण चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्काल निदान किया जाए। कोई भी कार्य लंबित नहीं होना चाहिए बल्कि निश्चित समय अवधि में उस कार्य को पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed