{"_id":"665f48f4fbb256a668058341","slug":"there-will-be-admissions-on-64-seats-for-three-trades-in-devrala-iti-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118241-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: देवराला आईटीआई में तीन ट्रेडों के लिए 64 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: देवराला आईटीआई में तीन ट्रेडों के लिए 64 सीटों पर होंगे दाखिले
Tue, 04 Jun 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव देवराला का राजकीय आईटीआई।
कैरू। गांव देवराला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए जो भी विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, वे 7 से 21 जून तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आईटीआई देवराला में तीन ट्रेड हैं। इनमें कोपा, वायरमैन, सिलाई-कढ़ाई शामिल है।
राजकीय आईटीआई देवराला के वर्ग अनुदेशक इंचार्ज शैलेंद्र ने बताया कि दाखिले के लिए सात जून से दाखिले आरंभ होंगे। कोपा एससीवीटी, वायरमैन व सिलाई कढ़ाई एनसीवीटी हैं। विद्यार्थी आईटीआई कोर्स पूरा करने के बाद आसानी से प्राइवेट और सरकारी नौकरी पा सकते हैं। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई ऐसी भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनमें केवल आईटीआई पास युवा ही आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्रा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला में दाखिला लेने के लिए www.admissions.itiharyana.gov.in लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।
जल्द ही अनुदेशकों के साथ बैठक कर प्रवेश को लेकर कमेटियां बना दी जाएंगी। प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य कमेटी द्वारा किया जाएगा। रिक्त सीटें रहने पर ओपन काउंसलिंग के तहत प्रवेश दिया जाएगा। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
- शैलेंद्र, वर्ग अनुदेशक इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।
रिक्त सीटों पर दाखिले
ट्रेड - सीट
कोपा - 24
वायरमैन - 20
सिलाई-कढ़ाई - 20