फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was silence in the city council office for the second day, cleanliness in the city came to a standstill

Bhiwani News: दूसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा, शहर में सफाई ठप

Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was silence in the city council office for the second day, cleanliness in the city came to a standstill
नगर परिषद के बाहर हड़ताल पर बैठ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते नगर परिषद कार्यालय सन्नाटा पसरा रहा और दूसरे दिन भी सरकारी कामकाज ठप रहा। वहीं नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कूड़ा उठान नहीं कराया गया। सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई नहीं हुई। हाउस टैक्स और पीआईडी से जुड़े मामलों को लेकर भी लोग नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। नगर परिषद कार्यालय गेट पर दूसरे दिन भी नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ बैनर तले कर्मचारियों ने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी कार्यालय में कामकाज ठप रहा। यहां गृहकर व प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े कार्यों को लेकर काफी लोग पहुंचे। इनका कहना था कि कई दिनों से वे चक्कर लगा रहे हैं। अब दो दिन हड़ताल से कामकाज नहीं हुआ फिर शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को अगले सप्ताह फिर से चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के कारण शहर के सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई का काम ठप रहा। शहरभर के वार्डाें से कूड़े का न तो उठान हुआ न ही डंपिंग प्वाइंटों तक कूड़ा पहुंचा। सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल में कार्यालय स्टाफ के शामिल होने से लोगों के जरूरी कामकाज भी अटक गए। किसी भी शाखा में कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। कर्मचारियों की कुर्सी खाली होने से लोग भी वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद सहित बवानीखेड़ा व लोहारू नगर पालिका में कच्चे और पक्के मिलाकर करीब 500 कर्मचारी हैं। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव व जिला प्रधान सुनील, इकाई प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार लगातार सफाई कर्मचारियों की अनदेखी करती आ रही है। कई सालों से लंबित मांगों पर हर बार समझौता कर वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed