{"_id":"6820fc4c5cccfe064406b7ac","slug":"there-should-be-no-shortage-of-water-in-the-body-to-prevent-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133952-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बचाव के लिए शरीर में न हो पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बचाव के लिए शरीर में न हो पानी की कमी
Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के नागरिक अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
भिवानी। गर्मी में अधिक पसीना निकलने से शरीर को अधिक पानी की जरूरत पड़ रही है। चिकित्सक भी ओपीडी में आने वाले मरीजों को सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर ने शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।
मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शनिवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। इस कारण तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है।
इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। इस कारण लोगों जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोजाना हजारों मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मरीज सामान्य बीमारियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
कस्बा बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. विनय ने बताया कि आजकल मरीजों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार के साथ ही पेशाब में जलन की शिकायत भी मिल रही है। कस्बे के सामान्य अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से 350 तक मरीज आ रहे हैं।
इनमें से करीब 200 मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द से परेशान रहते हैं। डॉ. विनय ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी रहने से यह समस्या आ रही है। इसलिए ऐसे मौसम में अधिकतम तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। प्राकृतिक रस का प्रयोग करें।