{"_id":"62e57ceec1c62644c951f83c","slug":"there-is-no-supply-in-many-colonies-of-the-city-most-of-the-dirty-water-coming-in-the-supply-bhiwani-news-hsr6380346195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई कॉलोनियों में आपूर्ति नहीं, अधिकतर में सप्लाई का आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई कॉलोनियों में आपूर्ति नहीं, अधिकतर में सप्लाई का आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
भिवानी। पूरे शहर को रोजाना 70 एमएलडी से अधिक पीने के स्वच्छ पानी की जरूरत बनी हैं, मगर आपूर्ति 40 एमएलडी ही हो पा रहा है। ऐसे में कई कॉलोनियों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं तो अधिकतर कॉलोनियों के अंदर सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। लाख प्रयासों के बावजूद भी शहरी दायरे में पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि पानी की स्थिति ठीक है और सभी बूस्टरों से नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है, मगर फिर भी लोगों की जुबां पर पेयजल संकट व गंदे पानी को लेकर उनका दर्द फूट रहा है।
भिवानी शहर की करीब पौने तीन लाख की आबादी के लिए तीन मुख्य जलघर बने हैं। बारिश के बाद नहरों में भी पर्याप्त पानी है और टैंक भी फूल हो गए हैं, इसके बावजूद शहर की अधिकतर कॉलोनी के लोग प्यास से जूझ रहे हैं। जिनमें हनुमान ढाणी, नई बस्ती, दादरी गेट वाल्मीकि बस्ती ऐसे क्षेत्र हैं, जहां नियमित पानी की आपूर्ति नहीं है। शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है, क्योंकि टेल पर लगने वाले घरों तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। जिसकी वजह से हनुमान ढाणी क्षेत्र में तो लोग टैंकरों के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
--------------
फोटो: 47
एक साल से नई बस्तीवासी झेल रहे पानी की समस्या, नारेबाजी कर जताया रोष
भिवानी। नई बस्ती क्षेत्रवासी पिछले एक साल से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
नई बस्ती के सुमित, कृष्ण, दया, आशा, सुशीला, शारदा, रॉकी, कांता, नीरज, सुमन, हरिश ने बताया कि कुछ साल पहले बड़ चौक पर एक कुआं था, जिससे उनके इलाके में पानी की आपूर्ति हो रही थी, मगर अब ये कुआं बंद कर दिया है। कुएं का पानी ठीक था। अब हैंडपंप से काम चला रहे हैं, मगर हैंडपंप के पानी से चाय भी फट जाती है, जबकि पेयजल आपूर्ति में गंदा पानी आ रहा है। काफी बार शिकायतें दी। मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
----------------
वर्जन:::
शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। बारिश के मौसम में पुराने निजी कनेक्शनों की लीकेज की वजह से भी दिक्कत आ रही है। जलघर से भी डबल क्लोरिनेशन के बाद शहर में पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है।
-प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।