फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is no such thing as government in Haryana: Ajay Chautala

हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : अजय चौटाला

Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
There is no such thing as government in Haryana: Ajay Chautala
चौ. देवीलाल सदन में  जननायक जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते अजय
भिवानी। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शनिवार को रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 सालों से भाजपा सरकार देश पर छत्र राज कर रही है लेकिन असल में सत्ता अंबानी और अडानी के पास है और सरकार देश की संपत्ति इन्हीं दो परिवारों को दे रही है।
विज्ञापन

सम्मेलन में अजय चौटाला ने किसानों की हालत और कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है और झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करती है। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया कि कांग्रेस जिन लोगों को आजमा रही है वे पुराने कारतूस हैं और संगठन में बगावती सुर तेज हो गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. चौटाला ने कहा कि हरियाणा में अब 24 तो दूर एक भी फसल एमएसपी पर नहीं बिक रही। बाजरा, कपास और धान खरीदने वाला कोई नहीं है और किसानों को आने-पौने दामों में खरीदी कर लूटा जा रहा है। सम्मेलन में जजपा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा और संगठन सचिव राजेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed