फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is an increasing demand for heating bottles to get relief from pain

Bhiwani News: दर्द से राहत पाने के लिए बढ़ रही सिकाई बोतल की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
There is an increasing demand for heating bottles to get relief from pain
भिवानी। सर्दी में शीतलहर चलने के साथ ही लोगों के शरीर व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ गई है। इसके साथ ही बाजारों में गर्म सिकाई की बोतल की मांग बढ़ रही है। सर्दी में होने वाले शरीर दर्द, जोड़ों का दर्द व गठिया रोग के दर्द में राहत पाने के लिए लोग गर्म सिकाई की बोतल का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में हर घर में सिकाई बोतल आसानी से मिल जाएगी। शरीर में दर्द होन व सूजन आने पर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। सूजन वाले हिस्से पर सिकाई करने के बाद शरीर की जकड़न खुल जाती है। इससे शरीर का खून का प्रवाह अच्छा हो जाता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
विज्ञापन

वहीं ताजा चोट व खुले घाव पर किसी भी प्रकार की सिकाई करने से बचना चाहिए। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शीतलहर के साथ ही दर्द के मरीजों में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन औसतन 130 मरीज शरीर दर्द और जोड़ों के दर्द की जांच करवाने अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निजी अस्पतालों और फिजियोथेरेपी की दुकानों पर भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। लोग घरों में रह कर घरेलू उपचार से भी अपना इलाज कर रहे हैं। इसमें दर्द कम करने की दवा से मसाज कर गर्म सिकाई बोतल से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed