फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is always a debt of the hardworking worker on the party

पार्टी पर मेहनती कार्यकर्ता का हमेशा रहता है कर्ज: दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is always a debt of the hardworking worker on the party
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते दिग्विजय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के 5वें स्थापना दिवस पर स्थानीय सेक्टर-13 के मेला ग्राम ग्राऊंड में आगामी 9 दिसंबर को रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने को लेकर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला मंगलवार को स्थानीय देवीलाल सदन में पहुंचे और हल्का भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम के कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की पार्टी पर मेहनती कार्यकर्ता का हमेशा कर्ज रहता है, ऐसे साथियों का कर्ज सूत समेत वापिस किया जाएगा।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा की रैली को लेकर जिस तरह से कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह दिखाई दे रहा है, उसे देखकर यह साफ है कि भिवानी जिला से ही रिकार्ड संख्या में लोग रैली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा की भिवानी डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दावे पर खुली चुनौती दी। दिग्विजय ने दावा किया कि हरियाणा में जिला परिषद व पंचायत समिति के पार्षद व सरपंच सबसे ज्यादा जेजेपी के बने हैं। दीपेन्द्र हुड्डा को शक हो तो वो एक सम्मेलन कर कांग्रेस व जजपा के समर्थित पार्षदों व सरपंचों को एक साथ बुलाकर देख लें कि किसके ज्यादा है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एमएसपी के गारंटी कानून को लेकर किसानों के आंदोलन पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इसकी चर्चा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हरियाणा में एमएसपी व मंडी पहले भी थी, अब भी हैं और आगे भी रहेंगी। ये मांग पंजाब व यूपी समेत दूसरे देशों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कि यूपी जैसे प्रदेश में तो हमारे विरोधी भी मंच पर बताते हैं कि फसल खरीद का सबसे बेहतर सिस्टम हरियाणा में दुष्यंत चौटाला ने किया है। दिग्विजय ने कहा कि एमएसपी का कानून बनता है तो देश के दूसरे राज्यों के किसानों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा में चंडीगढ़ को लेकर शुरू हुए सियासी संग्राम पर दिग्विजय चौटाला ने पंजाब को चेताया कि चंडीगढ़ पर पहला हक हरियाणा का है। हरियाणा चंडीगढ़ की एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर रैली प्रभारी बलवान सिंह सुहाग, जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, पूर्व विधायक डॉ. शंकर भारद्वाज, ईश्वर मान, प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा, सिलोचना पोटलिया, राजेश भारद्वाज, सीताराम सिंघल, अल्का आर्य, रविंद्र पटौदी, उमेद गौरीपुर, बल्लू बामला, सेठी धनाना, राजेंद्र कस्वा, दिलबाग तालु, मदन जूसवाला, पंकज मेहता, राजकुमार ओबरा, सुरेश शर्मा, महेंद्र गोकलपुरा, कृष्ण बजीणा, जसवीर जमालपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed