फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is a drinking water crisis in Biran village since last 20 days

Bhiwani News: बीरण गांव में 20 दिन से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई समाधान की गुहार

Wed, 16 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
There is a drinking water crisis in Biran village since last 20 days
पेयजल के लिए उपायुक्त से मिलने जाते  गांव बीरण के निवासी। 
भिवानी। गांव बीरण में बीते लगभग 20 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जलघर में टैंक भरे होने और नहरें चालू रहने के बावजूद गांव को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। इससे परेशान ग्रामीण बुधवार को सरपंच सुल्तान सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त साहिल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सरपंच सुल्तान सिंह और पंच ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में लगातार गंभीर जल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए टैंकरों, कुओं और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिनमें से अधिकांश स्रोत पीने योग्य नहीं हैं। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर पशुपालकों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े परिवारों पर पड़ रहा है, क्योंकि पानी की कमी के कारण दूध फट रहा है और ग्रामीणों को रोजाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जलघर के टैंक भरे होने और नहरों में पानी होने के बावजूद बीरण गांव को सप्लाई नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि कई बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। विभाग के अधिकारी न तो गांव में आकर हालात का जायजा लेते हैं और न ही वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंच सतपाल, रामनिवास, नवीन, अनिल कुमार, इंद्र, ज्योति सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed