फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is a difference between own and cooperative government: Ajay

खुद की और सहयोग की सरकार में तो फर्क होता ही है : अजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is a difference between own and cooperative government: Ajay
कबीरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जजपा संस्थापक अजय सिंह चौटाला, श्रम राज्य मंत्री अन
भिवानी। दिग्विजय के बाद उनके पिता जेजेपी संस्थापक डॉ. अजय चौटाला ने भी गठबंधन सरकार में खुद की सरकार जैसे ठाठ न होने का मलाल जाहिर किया है। यहीं नहीं, अजय चौटाला ने कांग्रेस के बहाने अपने भाई अभय पर भी कटाक्ष किए।
विज्ञापन


भिवानी में रविवार को संत शिरोमणि कबीरदास पर आयोजित राज्यस्तरीय जयंती कार्यक्रम में जेजेपी के संस्थापक डॉ. अजय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी मिशन 2024 की तैयारी में जुटी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन पर विरोधी शुरू से सवाल उठा रहे थे। हालांकि गठबंधन सही से चल रहा है और 70 फीसदी वादे पूरे भी किए हैं। वहीं, दिग्विजय चौटाला द्वारा गठबंधन सरकार में देवीलाल राज जैसे ठाठ न होने पर अजय चौटाला ने दबी जुबान से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि खुद की सरकार और भागीदार होने में फर्क तो है ही। भागीदार तो सिर्फ सहयोग व मदद ही कर सकता है।
विज्ञापन

जींद से अरविंद केजरीवाल के चुनावी आगाज पर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है। केजरीवाल ही नहीं और भी आएंगे। चाहे मुस्लिम लीग आ जाए, रोक कौन सकता है। कांग्रेस के जीत के दावे पर अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस 10 साल में अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई। कांग्रेस द्वारा बीजेपी और जेजेपी के 15 विधायक उनके संपर्क में होने पर पलटवार करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि वो पहले दिन से ये बात कह रहे हैं पर उनके नाम नहीं बता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के बहाने अजय चौटाला ने अपने भाई अभय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यू तो मेरा भाई भी रोज विधानसभा में चीख-चीख कर हम पर आरोप लगाता है, पर सबूत के नाम पर बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राजस्थान में भी चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed