{"_id":"61ba4523eb9db402895cb23a","slug":"then-the-air-of-the-city-got-polluted-aqi-reached-322-bhiwani-news-hsr6195069120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर प्रदूषित हुई शहर की हवा, एक्यूआई पहुंचा 322","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर प्रदूषित हुई शहर की हवा, एक्यूआई पहुंचा 322
विज्ञापन
शहर में खुले में पड़े कूड़े में लगाई आग से उठता धुआं। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम में आए बदलाव के साथ ही इन दिनों शहर की हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 322 दर्ज हुआ। ऐसे में प्रदूषित हो रही हवा की वजह से सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकतर लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, त्वचा रोग, आंखों में पानी आने संबंधित परेशानी हो रही है। इसकी वजह से नागरिक अस्पताल सहित निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
शहर की हवा एक बार फिर प्रदूषण के कारण जहरीली होती जा रही है। इसके चलते राहगीरों सहित घर में बैठे बुजुर्ग व बच्चों के लिए भी हानिकारक साबित हो रही है। खास बात यह है कि जहां प्रशासन द्वारा खनन व सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं देखा जा रहा कि सड़कों पर लगे कूूड़े के ढेरों में लोगों द्वारा उठान न होने के कारण वहीं पर आग लगाई जा रही है। इसकी वजह से शहर की हवा स्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य का रखें ध्यान
सर्दी के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसकी वजह से काफी लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, त्वचा रोग से संबंधित परेशानी हो रही है। इसके चलते अस्पताल में भी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अल सुबह और देर शाम घर से बाहर न निकलें। भीड़भाड़ और धूल वाली जगह पर जाने से परहेज करें और मास्क का प्रयोग जरूर करें।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
कचरे में आग लगाने पर होगी कार्रवाई
शहर में खुले में कूड़ा फैलाना और कचरे में आग लगाना गैर कानूनी है। अगर कोई ऐसा करता मिलता है तो इस पर जुर्माना लगाया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।
- विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, भिवानी।