भिवानी। पीओ स्टाफ भिवानी की टीम ने बकरी चोरी के मामले में 21 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार के आदमपुर थाना में भी आरोपी 18 साल से उद्घोषित चल रहा था।
भिवानी पीओ स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने अपनी टीम ने 21 साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को कासगंज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेंद्र अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में की है। आरोपी राजेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1999 में थाना तोशाम के अंतर्गत गांव बजीणा में 42 भेड़ और बकरी चोरी की थी। इस संबंध में 14 दिसंबर 1999 को बकरी चोरी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी राजेंद्र आदमपुर पुलिस थाने का भी 2002 से उद्घोषित आरोपी था। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी थी। जबकि राजेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।