फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft, 50 thousand rupee, police complaint

गाड़ी बेचकर रखे 50 हजार रुपये चोरी

Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
theft, 50 thousand rupee, police complaint
भिवानी। गाड़ी बेचकर रखी 50 हजार रुपये की राशि, किराये के मकान से चोरी हो गई। मामले की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में नकदी चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि वह रोहतक रोड मारुति शोरूम के समीप किराये के मकान में रहता है। हाल ही में उसने गाड़ी बेची थी, जिसके एवज में उसे 50 हजार रुपये मिले थे, जो उसने किराये के कमरे में रखे हुए थे। बैंक कॉलोनी के ही एक व्यक्ति को इस बात का पता था। गत चार फरवरी को वह विशाल और ताऊ के लड़के रमेश के साथ राजस्थान किसी कार्य से गया हुआ था। विशाल बहाना बनाकर वापस लौट आया। अगले दिन जब वह कमरे पर पहुंचा तो उसके 50 हजार रुपये नहीं मिले। उसने बताया कि कमरे के बाहर लगा हुआ ताला भी टूटा पड़ा था। जब उसने कमरे का ताला टूटने संबंधी पड़ताल की तो पड़ोसी किरायेदार ने उसके कमरे से विशाल को निकलते हुए देखा था। पुरुषोत्तम ने शक जताया है कि विशाल ने उसके पैसे चुराए हैं। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में नकदी चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed