फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theatre is the basis of our lives

रंगमंच हमारे जीवन का आधार : प्रो. दीप्ति धर्माणी

Sun, 09 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Theatre is the basis of our lives
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित थियेटर वर्कशाॅप कार्यशाला में मौजूद कुलपति प्रोफेसर दीप्ति
भिवानी। रंगमंच हमारे जीवन का आधार है। आजीवन हम सबको एक तरह से अभिनय ही करना पड़ता है। अभिनय करने की इसी विद्या को जीवन कहते हैं। यह बात चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने कहीं। वे शनिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से एक सप्ताह से आयोजित की जा रही थियेटर वर्कशाॅप के समापन समारोह पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का सदैव प्रयास रहता है कि उनके विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ कला साहित्य खेल और रंगमंच के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाएं। जल्द ही विश्वविद्यालय कला को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट खोलने जा रहा है। इसमें कला से संबंधित विद्याओं पर विद्यार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा पारंगत किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव डाॅ. भावना शर्मा ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी उनके प्रशिक्षण के लिए विश्वविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को कार्यशाला में शामिल होने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया। युवा कल्याण विभाग की निदेशिका डाॅ. सोनल शेखावत ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर वीएम बेचैन, ज्ञानेंद्र राज, कार्यशाला स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अपूर्व सिंह एवं अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed