फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theatre Ajay and Shivam first in dance

थिएटर अजय तो डांस में शिवम रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Theatre Ajay and Shivam first in dance
भिवानी। प्रतिभा खोज कार्यक्रम विद्यार्थियों के हुनर को संवारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव सरेश गुप्ता ने वैश्य महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि देश में हरियाणवी संस्कृति की एक अलग ही पहचान है। शनिवार को कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, थिएटर, ललित कला, साहित्यिक विधाओ में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। थिएटर प्रतियोगिता में छात्र अजय कुमार ने प्रथम, दिव्या ने दूसरा, अंकित ने तीसरा, डांस प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान, अनीशा ने दूसरा व प्रमिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम स्थान, कोमल ने दूसरा स्थान व शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान, देवांशी ने दूसरा स्थान व दीपिका ने तीसरा स्थान ने हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में यूगम नागर ने प्रथम स्थान, साहिल को दूसरा स्थान व चरणसिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना व दूसरा स्थान अनु ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी जांगड़ा ने प्रथम स्थान आयुष ने दूसरा स्थान व यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्टून प्रतियोगिता में सरवर ने प्रथम स्थान, डिंपल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में नीरू ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्पीच प्रतियोगिता में युग्म नागर ने प्रथम स्थान, स्वाति ने दूसरा स्थान, साक्षी ने तीसरा स्थान ने अपने नाम किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, प्रो. धीरज त्रिखा, डॉ. हरिकेश पंघाल, डॉ. प्रोमिला सुहाग, कौशल भारद्वाज, एडवोकेट रुपेश वत्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed