{"_id":"619bec509d2ebb00397d4c68","slug":"the-young-man-who-came-to-eat-food-from-the-female-employee-of-the-restaurant-said-are-they-walking-bhiwani-news-hsr617541936","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाने आए युवक महिला कर्मी से बोले- चलती है क्या, विरोध करने पर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाने आए युवक महिला कर्मी से बोले- चलती है क्या, विरोध करने पर की तोड़फोड़
विज्ञापन
04 फोटो हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी दुकानें बंदकर रोष जताते पड़ोसी दुकानदार।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। महम गेट स्थित रखेजा रेस्टोरेंट में रविवार रात पौने 10 बजे खाना लेने आए कुछ युवकों ने वहां काम करने वाली महिला कर्मचारी से अभद्रता की। आरोप है कि युवक ने महिला कर्मी से कहा कि चलती है क्या। जब होटल मालिक ने इसका विरोध किया तो युवकों ने हंगामा कर दिया। रात को किसी तरह मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह फिर कुछ युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि वारदात के समय एक पुलिसकर्मी मौके पर ही मौजूद रहा। वहीं, वारदात के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने मार्केट बंद कर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज किया।
हिमांशु रखेजा ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक रेस्टोरेंट पर खाना लेने के लिए आए। उनके पिता रमेश ने ऑर्डर लेने के बाद 10 मिनट तक इंतजार करने को कहा। इस दौरान युवकों ने वहां डोसा बना रही महिला कर्मी से अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त युवक शराब के नशे में धुत्त थे। एक युवक ने महिला कर्मचारी से कहा कि चलती है क्या। जब रमेश ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक गालियां देने लगे। हिमांशु ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहन-बेटियों को भी उठा ले जाने की धमकी दी। रात को किसी तरह से मामला निपट गया, लेकिन आरोपी युवक सुबह फिर लाठी, डंडे लेकर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हिमांशु ने बताया कि उसे, उसके पिता रमेश, भाई शुभम, कर्मी सुनील और राधे को चोट आने पर उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में आरोपी पक्ष के सौरभ और आशीष को भी चोट आई है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट में रुपये देने के बावजूद उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया है। पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - राधेश्याम, प्रभारी, सिविल लाइन थाना

05 फोटो रखेजा मिष्ठान भंडार के संचालक से जानकारी जुटाते सिविल लाइन एसएचओ राधेश्याम।- फोटो : Bhiwani

जालान अस्पताल के पास रखेजा मिष्ठान भंडार पर हुई मारपीट के दौरान सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर।- फोटो : Bhiwani
विज्ञापन