फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   the young man was killed

पुरानी रंजिश को लेकर सुमित को मारी थी बाजू में गोली

Tue, 16 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
the young man was killed
रविवार को गांव चंदाबास में युवक को रंजिश के चलते गोली मारी गई थी। पुलिस ने गांव गोपी निवासी हिमांशु व कांकड़ोली निवासी विकास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुमित ने बताया था कि दो महीने पहले आरोपी हिमांशु ने उसके दोस्त बिट्टू व राकेश निवासी पंचगांवा के साथ मारपीट की थी। जब हिमांशु को मारपीट करने से रोका तो वह उनको छोड़कर उसके गले पड़ गया था। उसी बात की रंजिश में हिमांशु ने विकास के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी और उसकी जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। कैरू पुलिस चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि सुमित की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह था मामला
घायल सुमित अपने बड़े भाई अनिल व भाभी के साथ बहन की ससुराल मंदिर में माथा टेकने के लिए आया हुआ था। रंजिश के चलते दोनों आरोपी युवक मंदिर में ही पहुंच गए और सुमित को बातों का झांसा देकर अपने साथ चंदाबास और लालावास के बीच नहर के किनारे ले गए। वहां पर सुमित के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उस पर गोली मार दी थी। जो उसकी बाजू में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed