{"_id":"642c3886f0d12bdd4e048328","slug":"the-young-man-hanged-himself-by-making-a-video-call-to-his-girlfriend-bhiwani-news-c-21-hsr1027-98180-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: प्रेमिका को वीडियो कॉल करके युवक ने फंदा लगा दी जान, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: प्रेमिका को वीडियो कॉल करके युवक ने फंदा लगा दी जान, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
Tue, 04 Apr 2023 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:17 PM IST
सार
परिजनों ने महिला पर व्यक्ति को आत्महत्या का कदम उठाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। गांव तिगड़ाना की घटना है। मृतक व महिला दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। सदर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक बिट्टू का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भिवानी के गांव तिगड़ाना में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने कथित प्रेमिका को वीडियो कॉल करके फंदा लगा जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मृतक की पहचान गांव तिगड़ाना निवासी बिट्टू (30) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन बिजेंद्र ने बताया कि बिट्टू मेहनत मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह घर पर था। दोपहर करीब बारह बजे जब परिजन उसके घर की तरफ गए तो उन्हें बिट्टू का शव फंदा पर लटका हुआ देखा। उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि जब उन्होंने बिट्टू का फोन चेक किया तो उन्हें पता चला कि बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उक्त महिला के साथ वीडियो कॉल की थी और चैट के जरिए भी बातचीत की थी।
महिला व मृतक दोनों थे शादीशुदा
परिजन सुरेंद्र ने बताया बिट्टू मूल रूप से रोहतक के गांव खेड़ीसाध निवासी था। करीब बारह साल पहले मृतक के पिता ईश्वर की मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी मां व इकलौती बहन के साथ गांव तिगड़ाना में रहने लगा। मृतक की करीब दस साल पहले शादी हो गई थी। शादी से उसके तीन बच्चे, दो लड़के व एक लड़की है। वह मजदूरी का काम करता था।
करीब दो साल पहले उसकी बातचीत गांव की उक्त महिला के साथ हुई जोकि पहले से ही शादीशुदा है। जबकि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ पहले ही मायके गई हुई थी और उसकी मां खेत में चली गई थी। पीछे से व्यक्ति ने अपने घर के समीप स्थित पशुओं के घेर में चुन्नी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
मंगलवार को नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
शव को कब्जे में लेकर पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां परिजनों के साथ कहासुनी हुई। परिजन महिला के गिरफ्तारी की बात कह रहे थे। जबकि पुलिस परिजनों से लिखित में शिकायत देकर पहले पोस्टमार्टम कार्रवाई की मांग कर रही थी। इस बीच देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका।
एसआई बोले
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार का करवाया जाएगा। -एसआई रणबीर सिंह, सदर पुलिस थाना भिवानी।