फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The white bar will eliminate encroachment red line

अतिक्रमण के खात्मे के लिए सफेद पट्टी होगी लक्ष्मण रेखा

Wed, 04 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 04 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शहर की सड़कों पर सफेद पट्टी खींची जाएंगी। साथ ही नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए जाएंगे और भारी वाहनों के प्रवेश के लिए लगा गए लोहे के एंगल को भी दुरुस्त किया जाएगा। मंगलवार को कोर्ट में अतिक्रमण मामले पर हुई सुनवाई में कोर्ट ने प्रशासन को यह आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इसके लिए प्रशासन से 6 नवंबर को प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। तब मामले में अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पेश की प्रोगेस रिपोर्ट
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान यातायात पुलिस  ने अपना रखते हुए अदालत को अवगत कराया कि शहर में यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण करने के लिए बाजारों के विभिन्न भागों में बेरिकेड व साइन बोर्ड लगवा दिए जाएंगे। यातायात पुलिस की ओर से अदालत को यह भी अवगत कराया गया कि यातायात पुलिस इस संबंध में गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ नप ने भी अपनी प्रोगेस रिपोर्ट  से अदालत को अवगत करवाया। परिषद अधिकारियों ने अदालत को बताया कि शहर के विभिन्न भागों में पार्किंग जोन बनाएं जाएंगे और बाजारों में सभी सड़कों पर सफेेद पट्टी लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस करेगी मौके पर ही चालान
इस संबंध में यातायात पुलिस इंचार्ज तेजबीर सिंह ने बताया कि जो भी इन नियमों की उल्लंघन करते मिला कि उसका मौके पर ही चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस चालान के रूप में नौ लाख रुपये की राशि वसूली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत की अवमानना की याचिका भी करेंगे दायर
याचिकाकर्त्ताओं की ओर से बार एसोसिएशन प्रधान प्रवीन श्योराण का कहना है कि प्रशासन अदालत के आदेशों की अवेह्लना कर रहा है। प्रवीन श्योराण ने बताया कि इस बारे में जल्द ही अदालत की अवमानना संबंधी एक अपील दायर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed