फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The weather will remain changeable till February 2, with chances of drizzle and thundershowers.

Bhiwani News: दो फरवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशली, गरज के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain changeable till February 2, with chances of drizzle and thundershowers.
गांव दांग खुर्द के खेतों में लहलाती सरसों की फसल।
भिवानी। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने 29 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई है। आगामी 30 जनवरी से 2 फरवरी तक गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है जो आने वाले दिनों में बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

हाल ही में हुई बारिश को लेकर कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सरसों और चने को हल्का नुकसान हुआ है। भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि प्रदेश में 2 से 4 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि राजस्थान से सटे भिवानी जिले में 4 से 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह बरसात सरसों और गेहूं के लिए लाभकारी रही। भिवानी जिला कुछ हिस्सों में बारानी और कुछ में सिंचित है। 4 से 5 मिलीमीटर बारिश से गेहूं में बढ़वार होगी और सरसों की फसल में फलियां बनने में मदद मिलेगी। सरसों की फसल का फूल आने का समय निकल चुका है ऐसे में फलियां बनने के दौरान बारिश का पानी फसल के विकास और उत्पादन को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

डॉ. देवीलाल ने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होगी और हल्की चमक के साथ आगामी 2 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। किसान घन सिंह, शेर सिंह, महावीर और कर्मवीर ने बताया कि बरसात से फसलों को फायदा हुआ है। हालांकि हल्की ओलावृष्टि से सरसों की फसल को कुछ जगह नुकसान भी हुआ। अभी तक सरकार और प्रशासन ने जिन क्षेत्रों में किसानों को फसल नुकसान हुआ है, उसका आंकलन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed