फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The wait is over, dermatologist OPD started in district civil hospital after three years

Bhiwani News: इंतजार हुआ खत्म, जिला नागरिक अस्पताल में तीन साल बाद त्वचा रोग विशेषज्ञ ओपीडी शुरू

Sat, 25 Jan 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, dermatologist OPD started in district civil hospital after three years
नागरिक अस्पताल में मरीज को  परामर्श देती महिला चिकित्सक। 
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से त्वचा रोग ओपीडी शुरू हो गई है। ओपीडी में पहले दिन 30 मरीजों ने त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया। शुक्रवार को त्वचा रोग ओपीडी में स्किन एलर्जी, स्कैबीज, चेहरे पर मुहांसे, दाद, खाज, खुजली से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

तीन साल से जिले के लोग नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण परेशान थे। त्वचा संबंधित मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में महंगे खर्चे पर इलाज करवाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 27 दिसंबर के अंक में नागरिक अस्पताल में तीन साल से बंद पड़ा चर्म रोग विशेषज्ञ का कक्ष शीर्षक के साथ लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के ठीक 28 दिन बाद अस्पताल के कमरा नंबर 23 के दरवाजे खुले और लोगों को त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में चिकित्सक मिला।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के लोग तीन साल से चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे। चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीज सामान्य ओपीडी में या फिर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर थे। मरीज इलाज करवाने अस्पताल तो आते थे। लेकिन चिकित्सक का कमरा बंद होने के कारण वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से भी चिकित्सक कक्ष के बाहर सूचना चस्पा दी गई थी कि यहां त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। इन सब बातों पर विराम लगाते हुए अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल डॉ. जनश्रुति को त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति की है। शुक्रवार से जिले के लोगों की सुविधा के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार संभालते हुए मरीजों को परामर्श देना शुरू कर दिया है।
सहायक प्राध्यापक हैं डॉ. जनश्रुति
डॉ. जनश्रुति पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति ले कर यहां पहुंची हैं। लेकिन जिले में बना मेडिकल का शुभारंभ होना अभी बाकी है। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया है। डॉ. जनश्रुति इससे पहले मेडिकल कॉलेज अग्रोहा हिसार में भी अपनी सेवा देकर मरीजों को परामर्श दे चुकी हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई है। पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज भिवानी से सहायक प्राध्यापक डॉ. जनश्रुति की नियुक्ति मरीजों की सुविधा को देखते हुए त्वचा रोग ओपीडी में की गई है। शुक्रवार से जिले के लोगों के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई है।
- डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article