फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The villagers showed seriousness on the negligence of the administration, got the playground soil filled at their own expense.

Bhiwani News: प्रशासन की अनदेखी पर ग्रामीणों ने दिखाई संजीदगी, खुद के खर्च पर खेल मैदान की कराई मिट्टी भराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The villagers showed seriousness on the negligence of the administration, got the playground soil filled at their own expense.
गांव बापोड़ा के खेल ग्राउंड में मिट्टी डालता ट्रैक्टर चालक।
भिवानी। जिले के गांव बापोड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर के पास बने खेल मैदान की आखिरकार ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने सुध ली है। खेल मैदान बारिश के पानी की वजह से करीब पांच माह से दलदल में तब्दील हो चुका था। इसकी वजह से खिलाड़ियों का खेल अभ्यास भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने भी इस खेल मैदान की सुध लेने के लिए पहले जिला प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई बजट नहीं मिला। इसके बाद अब ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही इस मैदान में मिट्टी भराई का काम शुरू कराया है। इसमें ग्राम पंचायत भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह दिसंबर के अंक में बापोड़ा का खेल ग्राउंड बना दलदल, चार माह से जमा बारिश का पानी शीर्षक के साथ समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस मामले में अब ग्रामीणों ने खुद ही संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बापोड़ा में करीब 60 से अधिक खिलाड़ी खेलों से जुड़े हैं, लेकिन इनका खेल अभ्यास भी शहर के भीम स्टेडियम में चल रहा है। रोजाना ही ये खिलाड़ी गांव से शहर तक की दौड़ लगा रहे हैं।

उपायुक्त को भी लिखा था पत्र
गांव के सरपंच सुर्गिव ने बताया कि खेल मैदान में बारिश के पानी की निकासी कराए जाने के संबंध में उपायुक्त को भी पत्र लिखा था, लेकिन पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं हुआ। भिवानी-तोशाम मुख्य सड़क से गांव का ये खेल मैदान अब काफी नीचा है। इसके अंदर अब ग्रामीण छह फीट का मिट्टी भरत करा रहे हैं, इसमें ग्राम पंचायत भी सहयोग कर रही है। खेल मैदान में मिट्टी भराई में ही करीब 22 लाख का बजट खर्च आएगा जबकि चाहरदीवारी भी खस्ताहाल है। इसे बनवाने पर ये बजट 30 लाख तक पहुंच जाएगा। ग्रामीणों द्वारा मिट्टी भराई का काम चल रहा है। ग्रामीणों के इस कदम से गांव के खिलाड़ियों को भी अब अपने खेल मैदान में ही खेल अभ्यास की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed