फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The valve of 24 inch main line of Ghantaghar booster did not work even on the second day

Bhiwani News: घंटाघर बूस्टर की 24 इंची मुख्य लाइन का वॉल्व दूसरे दिन भी नहीं हुआ ठीक

Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The valve of 24 inch main line of Ghantaghar booster did not work even on the second day
भिवानी।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी घंटाघर बूस्टर की 24 इंची मुख्य लाइन का वॉल्व ठीक नहीं हुआ। इसकी वजह से वीरवार सुबह लोहड़ और हालु जोन में कम प्रेशर से घरों के अंदर पानी पहुंचा। टेल पर लगने वाले घरों तक तो पानी की आपूर्ति ही नहीं हो पाई। चौथी बार खराब हुआ पुराना वॉल्व अब रिपेयरिंग के लिए भेजा है। इसकी शुक्रवार तक ठीक होने की संभावना है। वॉल्व खराब होने से पुराने शहर की कॉलोनियों के अंदर सुबह की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं शाम को भी कई इलाकों में पेयजल को लेकर दिक्कत बनी।

महम रोड पुराना जलघर से घंटाघर बूस्टर पानी की टंकी में आपूर्ति होती है। इसके बाद लोहड़ क्षेत्र में घंटाघर बूस्टर से सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक पहले जोन में पेयजल आपूर्ति दी जाती है। इसके बाद साढ़े पांच से सात बजे तक हालु जोन में आपूर्ति होती है। शहर में पेयजल आपूर्ति के दौरान तीनों ही जलघरों के बूस्टरों को एक साथ चलाया जाता है। ताकि शहर के अंदर पेयजल लाइनों में पानी का पूरा प्रेशर बना रहे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह हालु जोन में आपूर्ति के लिए बूस्टरों से आपूर्ति दी गई। मगर लोहड़ जोन में आपूर्ति के दौरान घंटाघर बूस्टर से पानी आपूर्ति नहीं किया गया। इस कारण पानी की लाइनों में पूरा प्रेशर नहीं बन पाया। हालांकि बुधवार को भी कर्मचारियों ने खराब वॉल्व को चालू करने का हर संभव प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद वीरवार को खराब वॉल्व के हिस्से को रिपेयर कराने के लिए कंपनी के पास भेजा गया। मौसम में बदलाव के दौरान पानी की खपत घटी है। मगर जिन घरों के अंदर लगातार दूसरे दिन भी पानी नहीं पहुंचा उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर के इन हिस्सों में बनी पानी की परेशानी

शहर के घंटाघर क्षेत्र, नेहरू पार्क, कृष्णा कॉलोनी, जाट कॉलोनी, हांसी गेट, नया बाजार, दिनोद गेट का कुछ हिस्सा शामिल है। इसके अलावा दूसरे हालु जोन में भी पानी का प्रेशर नहीं बना। जिस कारण दादरी गेट बूस्टर से चलने वाली लाइन में भी पानी का प्रेशर बहुत कम हो गया। इस वजह से शहर के हनुमान गेट, हनुमान ढाणी, सरकुलर रोड सहित दादरी गेट, बावड़ीगेट क्षेत्र और आसपास के इलाके में पानी का संकट बना।





एक माह बाद आएगा सुंदर गु्रप में नहरी पानी

सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से अब एक माह बाद ही सुंदर गु्रप की नहरों मेंं पानी आएगा। 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी चला। इसके अलावा तीन दिन अतिरिक्त नहरी पानी भी इस गु्रप में मिला। अब फिलहाल निगाना फीडर में पानी चल रहा है। इससे भी कुछ गांवों के जलघरों के टैंकों को पानी की आपूर्ति मिल रही है।





नहीं हुई जलघर टैंकों की सफाई, जमा है जलीय पौधे और काई

शहर के तीनों ही जलघरों के वाटर टैंकों की सफाई नहीं हो पाई है। इसकी वजह से टैंकों में जलीय पौधे और काई जमी है। वहीं तलहटी में बारिश और बाढ़ का पानी आने से काफी मिट्टी भी जमा हो चुकी है। इस कारण इनकी क्षमता भी घट रही है। शहर के प्रत्येक जोन को करीब डेढ़ घंटे तक पानी की आपूर्ति मिल रही है। अगर जलघर के टैंकों में पानी का स्तर घटा तो फिर पेयजल आपूर्ति पर भी राशनिंग शुरू हो सकती है।


घंटाघर के लीक हुए वॉल्व को ठीक कराया जा रहा है। सभी जोन में पानी की आपूर्ति वीरवार को दी गई है। लेकिन घंटाघर बूस्टर नहीं चला। इस वजह से लाइन में पानी का प्रेशर थोड़ा कम रहा है। शुक्रवार तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article