फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The truck hit the bike from behind

ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the bike from behind
भिवानी। तोशाम बाईपास पर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटा व चार साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मां-बेटे को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहीं मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के कलानौर निवासी नवीन ने बताया कि गत चार अक्तूबर को वह अपनी मां अंगूरी व चार साल के भतीजे मोंटी के साथ बाइक पर अपने मामा के घर किरावड़ जा रहा था। जब वह तोशाम बाईपास बापोड़ा चौक पर पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह, उसकी मां और चार साल का भतीजा सड़क पर जा गिरे। तीनों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां ज्यादा चोटें होने की वजह से उसे व उसकी मां को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed