फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The train left directly from Bhiwani for Prayagraj

Bhiwani News: भिवानी से सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हुई ट्रेन

Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The train left directly from Bhiwani for Prayagraj
​भिवानी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। भिवानी से सोमवार को प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन रवाना हुई। इसमें लगभग 80 यात्री महाकुंभ में स्नान करने के लिए रवाना हुए। सीधे प्रयागराज के बजाय कानपुर तक ट्रेन चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेन सोमवार को वापस में भी कानपुर से ही संचालित की गई।
विज्ञापन

दरअसल, महाकुंभ मेले में ज्यादा भीड़ होने के कारण भिवानी-प्रयागराज ट्रेन को प्रयागराज तक नहीं चलाया जा रहा था। यह रेल सेवा कानपुर तक ही चलाई जा रही थी। इससे आगे जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में सवार होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयारागज एक्सप्रेस रेल सेवा से भिवानी से प्रस्थान कर प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित की गई थी। वापस में भी यह ट्रेन कानपुर से भिवानी के लिए ही संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14117 प्रयारागज-भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा 17 फरवरी को प्रयागराज के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर कानपुर सेंट्रल से संचालित की गई। सोमवार को प्रयागराज के लिए ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed