फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The tractor march proposed on the 9th to the Deputy Commissioner's office has been postponed, and a sit-in continues in Loharu.

Bhiwani News: उपायुक्त कार्यालय पर 9 को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च स्थगित, लोहारू में महापड़ाव जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The tractor march proposed on the 9th to the Deputy Commissioner's office has been postponed, and a sit-in continues in Loharu.
लोहारू में धरने पर बैठे किसान। 
लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा लोहारू उपमंडल कार्यालय में जारी अनिश्चितकालीन महापड़ाव के 173वें दिन किसान नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। किसान नेता जय सिंह गिगनाउ ने बताया कि 9 जनवरी को भिवानी उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित संयुक्त किसान मोर्चे का ट्रैक्टर मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उसी दिन चंडीगढ़ में सरकार के साथ संयुक्त किसान मोर्चे की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी घोषणा तक ट्रैक्टर मार्च को टालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जय सिंह गिगनाउ ने स्पष्ट किया कि लोहारू में चल रहा महापड़ाव पहले की भांति जारी रहेगा और किसान अपने विरोध-प्रदर्शन को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसान संगठन अपनी मांगों के लिए दृढ़ हैं और किसी भी परिस्थिति में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता कर्ण सिंह जैनावास और मीर सिंह ओबरा ने कहा कि जलभराव से हुए भारी नुकसान की भरपाई को लेकर सात जनवरी को बवानीखेड़ा, तोशाम और भिवानी तहसीलों के किसान अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय भिवानी पर अपना मांगपत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर मार्च स्थगित होने के बावजूद उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाना प्राथमिकता है और वे आगामी बैठक के परिणामों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed