फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The terrorist attack on tourists in Pahalgam was cowardly

पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला कायराना : पवन खरखौदा

Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The terrorist attack on tourists in Pahalgam was cowardly
बिधनोई गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक पवन खरखौदा। 
बहल। खरखौदा से भाजपा विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला कायराना हरकत है। हमारे देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और देश की सेना ताकतवर है। देश की जनता की भावना के अनुरूप ही इस हमले का जवाब दिया जाएगा। यह देश की अस्मिता पर हमला है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को बिधनोई गांव में रविन्द्र कटारिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति आतंकवाद के खिलाफ शुरू से ही सख्त रही है। कारगिल हमला, पुलवामा हमले की तरह पहलगाम हमले का भी आतंकवादियों को करारा जवाब मिलेगा। इस अवसर पर रविन्द्र कटारिया, सज्जन फौजी बिधनोई, एडवोकेट प्रीतपाल पावड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन



पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
ढिगावा मंडी। कस्बे की नई अनाज मंडी में न्यू व्यापार मंडल, मजदूरों व ग्रामीणों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। व्यापारी अशोक सेहरीया ने बताया कि इस तरह के कायराना हरकत पाकिस्तान करता रहता है। जो भारत कभी बर्दाश्त नही करेगा। इस मौके पर सरपंच धर्मवीर नेहरा, इन्द्र, रतनलाल मतानी, राजेंद्र, रोशन शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना का भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की सब यूनिट बवानीखेड़ा की बैठक आयोजित की गई। इसमें पहलगाम में की गई उग्रवादियों ने निर्दोष 26 पर्यटकों की हत्याओं को लेकर घोर निंदा की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान नरेश जॉनी ने की और मंच संचालन सचिव नरेंद्र सिंह ने किया। नरेश कुमार ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना ने पूरे भारतवर्ष ही नहीं अपितु पूरे संसार को हिला कर रख दिया है। हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। नरेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को इस जघन्य हत्याकांड का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान इमरान बापोड़ा, प्रवीण तिगड़ाना, धर्म सिंह, अशोक कुमार, मनु गुर्जर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed