फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The team of Women's College Jhojhu Kalan and Tosham entered the next round with victory

Bhiwani News: महिला महाविद्यालय झोझू कलां और तोशाम की टीम ने जीत के साथ अगले राउंड में किया प्रवेश

Tue, 10 Oct 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The team of Women's College Jhojhu Kalan and Tosham entered the next round with victory
 एमएनएस कॉलेज में आयाेजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले में आदर्श महिला महाविद्यालय 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तहत आने वाले भिवानी और दादरी जिले में स्थित महाविद्यालयों की दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप का महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार का आगाज हुआ। इस अवसर पर सीबीएलयू की रजिस्ट्रार रितु सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय झोझू कलां और तोशाम की टीम ने जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश किया।विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. सुरेश मलिक ने खिलाड़ियों का परिचय लिया एवं उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के कन्वीनर डॉ. मितेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बौंद कलां, जीडीसी बहल, वैश्य कॉलेज भिवानी, बनवारीलाल काॅलेज तोशाम, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी एवं राजकीय महाविद्यालय दादरी सहित छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लड़कियों के वर्ग में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी, चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय तोशाम एंव महिला महाविद्यालय झोझू कलां टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले बुधवार को आयोजित किए जाएंगे। चैंपियनशिप में कमल सिंह, विद्यानंद, बलजीत सिंह, संजय कुमार, सत्यवान, कृष्ण घनघस, संदीप कुमार कोच एवं रेफरी के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाम ने भिवानी को 66-44 से हराया
डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि मंगलवार को हुए मुकाबलों में महिला महाविद्यालय झोझू कलां की टीम ने आदर्श कॉलेज भिवानी की टीम को रोचक मुकाबले में 52-49 से हराया। राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम ने राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी को 66-44 के स्कोर के साथ हराया। पुरुषों के वर्ग में वैश्य कॉलेज भिवानी ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article