{"_id":"64e3a591004603181e089258","slug":"the-team-of-government-girls-school-kalinga-became-the-winner-in-kabaddi-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-4069-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल कलिंगा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल कलिंगा की टीम बनी विजेता
Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जोनल सचिव सुधीर मलिक व मदन गोपाल की देखरेख में किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों की खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती और योगा की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
अंडर-17 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा की टीम विजेता रही। खंड शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि चार दिवसीय खंड प्रतियोगिता के दौरान 21 व 22 अगस्त को लड़कियों की और 23 व 24 अगस्त को लड़कों के वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति रुझान पैदा होता है और ये ही खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं।
ये रहे निर्णायक
योगा प्रतियोगिता में मोतीलाल जांगड़ा, विरेंद्र घनघस, सतेंद्र पीटीआई, नसीब कुमार, प्रमिला पीटीआई, अमित सांगवान, कुश्ती में सुखदेव सिंह, दयानंद डीपीई, रविंद्र तालु, लाजपत डीपीई, राकेश पीटीआई, विनोद बाला, अनिता खेड़ा, कबड्डी में रामचंद्र पुनिया, राजपाल तंवर, दिलबाग जांगड़ा, कुलदीप सिंह पीटीआई, पवन कुमार, राजेश कुमार, कमलेश पीटीआई, विनोद कुमार पीटीआई ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वहीं एथलेटिक्स में जंगबीर सिंह डीपीई, रामपाल तंवर, राकेश कुमार, राजेश्वर ढि़ल्लो, माया रानी, उर्मिला कुमारी, सुनीता डीपीई, खो-खो में सरिता डीपीई, जोगेंद्र पीटीआई, सुशीला, बलजीत पीटीआई, अजमेर जांगड़ा भी निर्णायक मंडल शामिल रहे।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला महासचिव विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-14 की कबड्डी प्रतियोगिता में बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा प्रथम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मधमाधवी द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा प्रथम, फूलन देवी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालुवास क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 आयुवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा प्रथम व राजकीय उच्च विद्यालय प्रेमनगर द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-14 की गोला फेंक में अनुष्का प्रथम, लंबी कूद में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ेसरा वाशु प्रथम, तन्नु खरक द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयुवर्ग में 100 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मुस्कान प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंढ़ाल की छात्रा खुशी द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की छात्रा ज्योति प्रथम व कोमल द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कोमल प्रथम व दिनोद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रवीना द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 की चक्का फेंक व शॉटपुट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिनोद की छात्रा अन्नु प्रथम रही। अंडर-19 वर्ग की लंबी कूद में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास की तमन्ना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास की रश्मी द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-14 आयुवर्ग की योगा प्रतियोगिता में इशिका, सोनाक्षी, नीतिका, नैना, प्रिया, ऐंजल, चेतना का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-17 की योगा प्रतियोगिता में मानवी, स्वाति, कोमल, राशि, पूजा, यशिका, मुस्कान का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार अंडर-19 में प्रीति, जया वर्मा, मोनिका, सुनीता का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।