फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The student was hurt by molestation

छेड़छाड़ से आहत होकर छात्रा ने की थी

Wed, 10 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
The student was hurt by molestation
छेड़छाड़ से आहत छात्रा की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को बवानीखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी युवकों को मृतका के भाई ने नामजद किया था। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने सहित एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाने में दी शिकायत में एक युवक ने बताया था कि उसकी बहन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गांव के ही दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। इस संबंध में उसकी बहन ने पहले भी आरोपियों की हरकतों की शिकायत परिजनों से की थी, जिसके बाद आरोपी के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी देकर ऐसा नहीं करने की हिदायतें दी थीं। इस पर उनके परिजनों ने माफी मांग ली थी। आरोपियों ने मृतका के भाई के साथ भी मारपीट की थी। आरोपी इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे। इसी से आहत होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी चार मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस ने हितेश और योगेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस संबंध में बवानीखेड़ा थाने के एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी हितेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार में भेजने के आदेश हुए हैं, जबकि दूसरा आरोपी योगेश अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed