{"_id":"64b2d6947b2006c36f0f5884","slug":"the-strike-ended-after-23-hours-on-the-promise-of-the-officers-krishnas-dead-body-was-cremated-bhiwani-news-c-21-hsr1027-178136-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अफसरों के वादे पर 23 घंटे बाद धरना खत्म, कृष्ण के शव का अंतिम संस्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अफसरों के वादे पर 23 घंटे बाद धरना खत्म, कृष्ण के शव का अंतिम संस्कार किया
Sat, 15 Jul 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक कृष्ण के शव को सडक़ पर रखकर जाम लगाते हुए लोगों को जांच का आश्वासन देते हुए एसडीएम अमित कुम
बहल (भिवानी)। सादुलपुर थाना क्षेत्र में वीरवार को युवक कृष्ण की हत्या से बहल में गम और गुस्से का माहौल है। युवक कृष्ण के शव को सड़क पर रखकर शुक्रवार को शुरू किया धरना शनिवार को भी जारी रहा। कस्बे के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे और आवागमन बाधित रहा। दिनभर चले बातचीत के दौर के बाद करीब 23 घंटे बाद शनिवार शाम करीब तीन बजे एसडीएम व डीएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने भिवानी-बहल मार्ग से जाम खोलते हुए धरना समाप्त किया। इसके बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
युवक कृष्ण की हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या के मामले में बहल थाने में अपहरण का केस दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को शव के साथ भिवानी-बहल मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई बारिश में भी लोग मौके पर डटे रहे और मांगें नहीं माने जाने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
शनिवार को धरने में पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, किसान नेता दयानंद पूनिया, प्रदीप मंढोली सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। इन लोगों ने मृतक के परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने की मांग की। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारियों के बीच पुलिस अधिकारी मृत युवक के अपहरण का बहल थाने में केस दर्ज करने की मांग को पूरा करते हुए एफआईआर की कॉपी लेकर आए। करीब दो बजे प्रशासन की तरफ से धरने को संचालित करने वाली कमेटी के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
कमेटी से बातचीत के दौरान बनी सहमति के बाद करीब तीन बजे लोहारू के एसडीएम अमित कुमार व डीएसपी मुकेश कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। इसमें बहल पुलिस थाना में मृतक कृष्ण के अपहरण का मामला दर्ज करने, बहल थाना प्रभारी के लोगों के साथ अनुचित व्यवहार करने पर उचित कार्रवाई करने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने के अलावा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से मदद दिलवाने की कार्रवाई करने की बात शामिल है। पुलिस व प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। कृष्ण के शव का दोपहर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
प्रशासन से किया लंबा इंतजार
कस्बे में ग्रामीणों ने मृतक कृष्ण के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो एकजुटता दिखाई वो एक मिसाल बन गई। शुक्रवार शाम करीब चार बजे के बाद शनिवार तीन बजे तक लोग भूखे प्यासे धरनास्थल पर डटे रहे। लोगों की एकजुटता को देखते हुए आखिर प्रशासन ने सिलसिलेवार एक एक मांग पर अपनी सहमति जता दी।
एसडीएम ने दिया मृतक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था का आश्वासन
धरनास्थल पर एसडीएम व डीएसपी काफी भावुक नजर आए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि कस्बे में पिछले कुछ दिन में हुई मर्डर की दोनों घटनाएं निंदनीय हैं। इन घटनाओं से वे व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत हैं। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि उनकी मांगों के अलावा उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। वे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मृतक कृष्ण के बच्चों की पढ़ाई किसी अच्छे संस्थान में करवाने का प्रयास करेंगे।
केस को सुलझाने के लिए लगी है हरियाणा व राजस्थान की पुलिस
मृतक कृष्ण की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए राजस्थान के अलावा हरियाणा पुलिस भी लगी है। राजस्थान पुलिस ने राजगढ़ से बहल के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने कृष्ण की बहल की आखिरी लोकेशन व मर्डर के संभावित समय के अंतर को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बहल पुलिस के अलावा सीआईए भिवानी व सीआईए की ईशरवाल में स्थापित सब यूनिट मिलकर वारदात की जांच करने में लगी है।
वीरवार को हुआ था कृष्ण की हत्या
बहल कस्बे के कृष्ण सैनी का शव सादुलपुर झुंझुनूं सड़क पर स्थित गांव गुसाईयो की ढाणी के पास सड़क किनारे वीरवार शाम को खून से लथपथ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही हमीरवास ओर सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के कीपैड फोन से शिनाख्त की थी। मृतक के गले पर धारदार हथियार का कट था और बॉडी पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के पुत्र राहुल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
बहल के कृष्ण सैनी की हत्या के मामले में अपहरण का भी केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से मदद का प्रयास किया जाएगा। कृष्ण के बच्चों को सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किसी प्राइवेट संस्था में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
-अमित कुमार, एसडीएम, लोहारू।