फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The sports nursery was closed when no players were found during inspection

Bhiwani News: निरीक्षण के दौरान खिलाड़ी नहीं मिलने पर बंद हुई खेल नर्सरी

Fri, 24 Jan 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Jan 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The sports nursery was closed when no players were found during inspection
भीम खेल परिसर।
भिवानी। जिले में खेल नर्सरियों का निरीक्षण लगातार जारी है। जिला खेल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजकीय महाविद्यालय में चल रही कबड्डी खेल नर्सरी को बंद किया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारी को खेल नर्सरी में खामियां पाए जाने और खिलाड़ी नहीं मिलने के चलते खेल नर्सरी की सुविधा खत्म कर दी है।
विज्ञापन

वहीं खेल नर्सरी संचालक सुमेर सिंह का कहना है कि निरीक्षण के दौरान खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे। इसके अलावा ठंड के चलते खिलाड़ी निरीक्षण के दौरान कम मिले।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि खेल नर्सरी को छह महीने से किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही थी। प्रशिक्षक व खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार का भत्ता नहीं दिया गया। दरअसल, खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से जिले में 51 खेल नर्सरियां खोली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों तक खेल सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरियों का निर्माण किया गया था। लेकिन जिले की एक खेल नर्सरी को बंद कर दिया गया है।
बता दें कि फिलहाल जिले में 50 खेल नर्सरी बची हैं। खेल नर्सरियों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। नए सिरे से खेल नर्सरियां अलॉट की जाएंगी।
एक महीने पहले खेल अधिकारी निरीक्षण पर आए थे। निरीक्षण के समय खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर चल रहे खेलों में भाग लेने के लिए गए हुए थे। इसके अलावा सर्दी ज्यादा होने के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम थी। फिलहाल भी 47 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। मैंने खेल अधिकारी को इस बारे में अवगत करवा दिया था। खेल विभाग की तरफ से आयोजित मैराथन कार्यक्रम में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ये बकायदा खेल विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके बाद भी खेल नर्सरी को बंद किया गया है।

- सुमेर सिंह, एकेडमी संचालक।
राजकीय महाविद्यालय में चल रही कबड्डी खेल नर्सरी में निरीक्षण के दौरान खिलाड़ी नहीं मिलने के चलते बंद किया गया है। निरीक्षण में मुझे वहां मैदान में सुविधाएं नहीं मिलीं। इसके चलते खेल नर्सरी के लिए होने वाले मानक पूरा नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया है। फिलहाल जिले में 50 खेल नर्सरी बची हैं। 31 जनवरी को सभी खेल नर्सरियों का समय पूरा हो रहा है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। नए सिरे से खेल नर्सरियां अलॉट की जाएंगी।
- सत्येंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article