फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The road signs etched lines of worry onto their faces.

Bhiwani News: सड़क पर लगे निशानों ने चेहरों पर खींच दी चिंता की लकीरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The road signs etched lines of worry onto their faces.
ढिगावा मंडी में एनएचएआई द्वारा सड़क पर की गई मार्किंग।
ढिगावामंडी। कस्बे में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से लगाए गए सफेद निशानों ने दुकानदारों और कस्बावासियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
विज्ञापन

कस्बे में लंबे समय से बाईपास बनने की उम्मीद थी लेकिन अब बाईपास के बजाय मौजूदा हाईवे को 33 फीट से बढ़ाकर 70 फीट चौड़ा करने की योजना सामने आने से दुकानदारों को अपने दुकान और मकान प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर लोहानी, जूई और लोहारू में तीन बाईपास प्रस्तावित हैं जबकि ढिगावा मंडी कस्बे के बीचोंबीच से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन की तर्ज पर चौड़ा किया जाना है। इसी को लेकर व्यापारी सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में अपने प्रतिष्ठान प्रभावित होने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी दुकानदार जयराम की दुकान से कुछ दूरी पर एनएचएआई ने सफेद निशान लगाए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की ओर से पिछले सप्ताह से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद लगाए गए इन निशानों से हाईवे किनारे के कई दुकानदारों में असमंजस बना हुआ है कि कहीं उनके प्रतिष्ठान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में तो नहीं आ जाएंगे।
कस्बा निवासी 80 वर्षीय पूर्व सैनिक दीपचंद ने बताया कि वर्ष 1962 में जब पहली बार 33 फीट चौड़ी सड़क बनी थी तब भी इसी प्रकार निशान लगाए गए थे। उस समय उनके बाड़ का एक कोना सड़क निर्माण की जद में आ गया था।
सड़क निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय के इंजीनियर राजेश पांडे ने ग्रामीणों को नक्शा दिखाकर बताया कि भिवानी, लोहारू और जूई के बाहर से बाईपास निकाले जाएंगे लेकिन ढिगावा मंडी कस्बे में बाईपास नहीं बनेगा। यहां मौजूदा 33 फीट चौड़ी सड़क को 70 फीट तक चौड़ा किया जाएगा और इसी को फोरलेन बनाया जाएगा। इस जानकारी के बाद सड़क चौड़ीकरण को लेकर दुकानदारों की चिंता और बढ़ गई है।

पटवारी शांति स्वरूप ने ग्रामीणों को बताया कि जमीन अधिग्रहण से पहले 3डी नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद प्रत्येक दुकान और मकान की पैमाइश की जाएगी। फिर मुआवजे की दर तय होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरपंच धर्मवीर नेहरा ने लोगों से अपने सभी कागजात पूरे रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed