फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The results of the orders to give the amount of enhancement till November 15 were zero: Ramkishan Sharma

15 नवंबर तक इंहास्मेंट की राशि दिए जाने के आदेशों के परिणाम रहे शून्य : रामकिशन शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The results of the orders to give the amount of enhancement till November 15 were zero: Ramkishan Sharma
सेक्टर-13 स्थित बैठक में उपस्थित द भिवानी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सेक्टर-13 स्थित पार्क नंबर-3 में द भिवानी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेक्टर-13 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, गुवाहटी में आयोजित 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता लक्षिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा ने कहा कि सेक्टरवासियों की इन्हांसमेंट की राशि 40 प्रतिशत दी गई है, शेष बचे लोग अभी भी राशि के लिए विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसडीएम ने साप्ताहिक कैंप लगवाकर प्रति सप्ताह 150 निवासियों को इन्हांसमेंट की राशि देने और 15 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी किए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन उन आदेशों का परिणाम भी अभी तक शून्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी 17 जुलाई 2017 के न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। प्रधान रामकिशन शर्मा ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को लेकर वे अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाएंगे। जल्द से जल्द सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान किए जाने की गुहार एक बार फिर से लगाई जाएगी। इस अवसर पर फूल सिंह, कमल नैन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश, ओमप्रकाश, डॉ. सतवीर, दयानंद, राजपाल मान, हरिकिशन, जयवीर सिंह, रमेश वर्मा, प्रहलाद राय, लक्ष्मी कांत, यशपाल, कुलदीप यादव, अशोक कुमार, आत्म प्रकाश महता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed