{"_id":"68deb81ee4eb78dabf0595fd","slug":"the-ramlila-performance-is-an-invaluable-asset-to-our-eternal-culture-mla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140629-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है रामलीला मंचन : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है रामलीला मंचन : विधायक
Thu, 02 Oct 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धर्म और संस्कृति के अद्भुत संगम के बीच अग्रसेन रामलीला कमेटी के बैनरतले किरोड़ीमल पार्क में वीरवार को रामलीला का मंचन हुआ। अंतिम दिन दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद वध का मंचन किया गया और पार्क में लगाए गए पुतलों का दहन किया। इससे पहले, विधायक घनश्याम सराफ ने कहा कि रामलीला का मंचन हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
इस कार्यक्रम में करुणा गिरि महाराज का सहयोग रहा। अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी, उपप्रधान सुरेश डिब्बेवाला, और महामंत्री अजय सर्राफ ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मंच से राम वनवास, केवट लीला और सीता हरण जैसे महत्वपूर्ण और भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया। वीरवार शाम को रावण वध का मंचन किया गया।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने रामलीला मंचन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें धर्म, मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। विधायक सर्राफ ने कमेटी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मूल्यों से जोड़े रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर कमेटी सदस्य अभिषेक बंसल, मामनचंद, सुभाष गोयल, मोहित चौधरी, दिनेश गोयल मौजूद रहे।