फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The protest continues outside the Mini Secretariat for the second day

Bhiwani News: दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में जन न्याय मोर्चा का लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी जा रहा धरना

Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The protest continues outside the Mini Secretariat for the second day
भिवानी। जन न्याय मोर्चा के बैनर तले 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कमल सिंह, सुनीता व अशोक ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी व किसान नेता मास्टर शेर सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, रिश्ते में ताऊ लगने वाले पुलिस अधिकारी पर पीड़ित छात्रा ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 19 फरवरी को महिला पुलिस थाना भिवानी में आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज हो चुके हैं, इसके बाद भी आरोपी पुलिस कर्मी पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी पक्ष इसे पारिवारिक विवाद बताकर दुष्कर्म के दोषी को बचाना चाहता है। धरने में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सतबीर डाबर कॉलोनी, राजेंद्र, मोहन, सुरजीत, आत्मा सतबीर, किशनस्वरूप, सुशीला, सुमन, पुष्पा, दर्शना, भतेरी, प्रमिला, सरोज व करतार ग्रेवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed