फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The process of online application will start in Maharaja Neempal Singh Government College in June.

Bhiwani News: महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में जून में जारी होगी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

Tue, 21 May 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The process of online application will start in Maharaja Neempal Singh Government College in June.
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जून महीने से कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महाविद्यालय में 15 कोर्स में 2,280 सीटें के लिए दाखिले होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में दो शिफ्टों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एक सुबह होती है और दूसरी शाम को तीन बजे से शुरू हो जाती है। इसलिए जो विद्यार्थी सुबह क्लास लगाने में सक्षम नहीं है। वह शाम की क्लास में अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। जो विद्यार्थी सुबह के दौरान अन्य कोई कामकाज करते हैं। उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है कि अपनी पढ़ाई शाम के समय कर सकते हैं। महाविद्यालय में एमए, एमए राजनीति विज्ञान, बीकॉम, मास्टर ऑफ आर्ट्स साइकोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस नॉन मेडिकल जैसे अन्य कई विषय उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में दाखिले प्रक्रिया के लिए एक दाखिला कमेटी बनाई गई है। जब ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब इस कमेटी द्वारा भरे हुए फार्म की जांच की जाएगी जो दस्तावेज विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए हैं, उसे अच्छे से जांच कर ही दाखिला किया जाएगा। दाखिले में बच्चों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए एक कमेटी अलग से तैयार की गई है, जो उन्हें उनके पसंद मुताबिक विषय चुनने में मदद करेगी। इसके अलावा कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई और उन्हें रोजगार के योग्य बनाने के लिए बेहतर स्टाफ है जो पूरी मेहनत करके बच्चों को पढ़ा रहे हैं। खेल में भी कॉलेज अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में मौजूद कोर्स और सीटें इस प्रकार है
बीए - 800
बीए (शाम की क्लास) - 160

बीकॉम - 320

बीकॉम (शाम की क्लास) - 80

बीकॉम ऑनर्स - 40

बीएससी (मेडिकल) - 160

बीएससी (नॉन मेडिकल) - 400

बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स - 40

बीएससी ऑनर्स फिजिक्स - 40
एमए इकोनॉमिक्स - 40

एमए इंग्लिश - 40

एमए ज्योग्राफी - 40

एमए पॉलिटिकल साइंस - 40

एमए साइकोलॉजी - 40

एमए कॉमर्स - 40

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
1) आधार कार्ड।
2) दसवीं प्रमाणपत्र।
3) 10वीं और 12वीं प्रमाणपत्र।
4) डोमिसाइल प्रमाणपत्र।
5) गैप ईयर प्रमाणपत्र।
6) जाति प्रमाणपत्र।
7) लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो।
8) इनकम सर्टिफिकेट जो 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
9) चरित्र प्रमाणपत्र।
10) ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
11) बैंक खाता के पासबुक की फोटो कॉपी।
12) माइग्रेशन प्रमाणपत्र।
14) फैमिली आईडी।
15) एनएसएस।
जब ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब विभाग की तरफ से एक कमेटी गठित की जाएगी जो ऑनलाइन भरे हुए फार्म का परीक्षण करके विद्यार्थियों का चयन करेंगी। हमारी तरफ से विद्यार्थियों को हर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हमारे कॉलेज में स्मार्ट कक्षा और कंप्यूटर लैब हैं। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा स्टाफ कड़ी मेहनत कर रहा है ।


-डॉ. रणधीर सिंह रोहिल्ला, प्रधानाचार्य महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed